डॉ संदीप भारद्वाज एनटीन्यूज़: वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) जी आर सेमवाल की अध्यक्षता में नमामि गंगे योजना के नोडल अधिकारी, डॉ राजेंद्र प्रसाद बडोनी के नेतृत्व में नमामि गंगे एवं जल शक्ति मंत्रालय योजना के अंतर्गत गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान में महाविद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय प्राचार्य ने सभी छात्र छात्राओं को गंगा की निर्मलता एवं पवित्रता के बारे में समझाते हुए, इसके दूषित होने के दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने जागरूकता संदेश स्वरूप युवा पीढ़ी को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान, रैली के रूप में महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ हुआ जो बैराज यमुना तट पे स्वच्छ्ता अभियान के साथ संपन्न हुआ। छात्र छात्राओं ने रैली के माध्यम से जनमानस को गंगा की स्वच्छता व निर्मलता को बनाए रखने का संदेश पहुंचाया एवं यमुना तट पर स्वच्छता के माध्यम से संपूर्ण जनमानस को जल के महत्व एवं इसकी पवित्रता का संदेश स्पष्ट रूप से पहुंचाया।
स्वच्छता अभियान के साथ-साथ नोडल अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद बडोनी ने हस्ताक्षर अभियान भी जारी रखा, जिसके माध्यम से सभी स्थानीय लोगों को गंगा की स्वच्छता के प्रति कटिबद्ध करवाया गया।
कार्यक्रम में डॉ आशुतोष त्रिपाठी,प्रोफ आर एस गंगवार, डॉ सुनील सिंह,डॉ पूरन सिंह चौहान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री मनमोहन सिंह, श्री विपिन चंद्र काला आदि उपस्थित रहे।



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण