July 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

यूपी बीजेपी को झटका: कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद और इन्होंने भी दिया इस्तीफा

भाजपा सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। पिछले लंबे समय से ये संभावनाएं बन रही थी कि स्वामी प्रसाद मौर्या भाजपा छोड़ सकते हैं। इस कयासों पर मोहर लग गई है और स्वामी प्रसाद मौर्या ने इस्तीफा दे दिया है.

साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्या ने सपा ज्वाइन कर ली है। स्वामी प्रसाद मौर्या की फोटो को ट्वीट करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा है कि आप का सपा में स्वागत है।

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है। उसके बाद से ही मौर्य के समर्थक विधायकों का प्रदेश में इस्तीफा देने का सिलसिला भी जारी हो गया है।

बीजेपी विधायक बृजेश प्रजापति, रोशन लाल वर्मा, भगवती प्रसाद ने भी इस्तीफा दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि दर्जनों विधायक इस्तीफा देने वाले हैं।

 

About The Author

You may have missed