March 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

बीजेपी को एक और झटका: योगी सरकार के एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा

एनटीन्यूज़ (नवल टाइम्स न्यूज़) : विधानसभा चुनावी मौसम में इस्तीफों की बौछार ने बीजेपी के खेमें में हलचल मचा  रखी है, वहीं आज उत्तर प्रदेश की राजनीति में  दूसरी बड़ी हलचल सामने आई है। योगी सरकार के वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा देने के बाद दारा सिंह चौहान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मैं पूरे 5 साल गुहार लगाता रहा मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। सरकार में दलितों को भी इंसाफ नहीं मिला।

जिसकी वजह से मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जल्द ही बीजेपी छोड़कर दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।

 

वहीं दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करके लिखा है कि दारा सिंह चौहान का समाजवादी पार्टी में स्वागत है।

About The Author