ब्यूरो, एनटीन्यूज़: पानीपत का एक युवा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ मंत्र से शक्ति लेकर आत्मनिर्भरता की राह पर निकल पड़ा है।
लक्ष्य है, अपनी देसी कंपनी से ऐसे उत्पाद बनाना जो नामी विदेशी कंपनियों ते उत्पादों को न केवल टक्कर दे सकें, बल्कि ग्राहकों की जेब पर भी अधिक बोझ न बनें। इस 28 वर्षीय युवक का नाम है रोहित नंदवानी जिनका कहना है कि सस्ते दामों में उच्च गुणवत्ता के उत्पाद देश में ही बनाएंगे।
पानीपत के रोहित को जर्मन कंपनी ने कराया दो साल इंतजार अब स्टार्टअप के लिए देश में ही बना रहे उत्पाद। करोड़ों तक पहुंचा टर्नओवर।
तीन साल पहले इस सोच के साथ शुरू की गई उनकी स्टार्टअप कंपनी में बड़ी कंपनियां निवेश के लिए आगे आने लगी हैं। कभी दो साल तक जर्मनी की कंपनी के चक्कर लगाने वाले रोहित नंदवानी देश में ही सपने साकार कर रहे हैं।
बिजनेस रियलिटी शो ‘शार्क टैैंक इंडिया’ में भी उन्हें एक करोड़ का निवेश प्रस्ताव मिला है। हालांकि उन्होंने अभी इसे स्वीकार नहीं किया है।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना