उत्तराखंड: पति-पत्नी की हत्या से हड़कंप मच गया, देहरादून के थाना पटेल नगर क्षेत्र में पति-पत्नी की निर्मम हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने तवे से पति-पत्नी के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी है। मृतक महिला और पुरुष दोनों पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। हत्या का आरोपी भी मृतक पति-पत्नी के साथ उसी मकान में रहता था।
सीओ पटेल नगर नरेंद्र पंत ने बताया कि क्षेत्र की देवऋषि कॉलोनी स्थित एक मकान में दिहाड़ी मजदूरी करने वाली महिला सपना और उसी मकान में दो पुरुष बबलू व हरिद्वारी रहते थे। बताया जा रहा है कि बबलू ने सपना से शादी कर रखी थी और हरिद्वारी भी उस पर अपना अधिकार जमाता था, जिसको लेकर बीती रात दोनों ने शराब पी और सपना को लेकर आपस में झगड़ा कर बैठे, हरिद्वारी ने रोटी बनाने वाले तवे से सपना और बबलू पर ताबड़तोड़ वार किए और उनकी निर्मम हत्या कर दी, पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और आरोपी हरिद्वारी को गिरफ्तार कर लिया है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन