नवल टाइम्स न्यूज़, हरिद्वार: हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र पुलिस ने एक आरोपी को चेकिंग के दौरान चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हाल ही में इलाके से उसने तीन अन्य बाइक भी चोरी की थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सिडकुल थाना क्षेत्र के राजा बिस्किट चौक पर बीती रात चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर एक बाइक सवार भागने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपी अंकुर निवासी ग्राम रावली महदूद के पास से हाल ही में चुराई गई बाइक भी बरामद की। थाने लाकर पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इससे पहले वह तीन और बाइक भी चोरी कर चुका है, लेकिन अभी तक वे बिकी नहीं।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छिपाकर रखी गई अन्य तीन बाइक भी बरामद कर ली हैं। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने कहा चेकिंग के दौरान शातिर चोर हमारे हत्थे चढ़ा, जिसके पास से चोरी की बाइक मिली है। आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।


More Stories
हरिद्वार: कुंभ निर्माण कार्यो की गुणवत्ता को लेकर, व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के द्वि-दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ आयोजन
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में एम.एससी. के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन