उत्तराखंड : मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी जनपदों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।
मौसम विज्ञान के मुताबिक प्रदेश में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बदला रहेगा राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे कहीं कहीं हल्की बारिश के अलावा मौसम शुष्क बना रह सकता है।
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से आसमान साफ है और ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिल रही है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी का भी अहसास हो रहा है।
हालांकि, पहाड़ों में कहीं-कहीं बादल भी दिखाई दे रहे हैं। पिछले दो दिन में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली और कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।


More Stories
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में ‘दस दिवसीय संस्कृत संभाषण कार्यशाला एवं शिविरम्‘ का समापन
हरिद्वार: कमलकांत बुद्धकर के नाम से जाना जाएगा प्रेस क्लब सभागार
हरिद्वार: उदयवीर सिंह राजा बने रालोद के एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष