उत्तराखंड: मौसम विभाग ने राज्य में अगले पांच दिन यानी 9 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग देहरादून द्वारा आज सुबह 10:00 बजे जारी वेदर रिपोर्ट के मुताबिक 5 और 6 जुलाई राज्य में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा जबकि सात आठ और 9 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक 5 और 6 जुलाई को राज्य के देहरादून टिहरी पौड़ी नैनीताल और चंपावत जनपदों में कुछ स्थानों में भारी बारिश तथा कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है जबकि चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है।
7 जुलाई को उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों तथा कुमाऊं मंडल से लगे गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें :
उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाईवे पर अलकनंदा में गिरी कार, दो के शव बरामद


More Stories
महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती के अवसर पर आर्य समाज भेल द्वारा हुआ भजन संध्या एवं वैदिक यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: भाजपा नेताओं और संन्यासियों ने देखी ‘गोदान’ फिल्म
हरिद्वार: सचिव शहरी विकास विभाग ने कुम्भ मेले की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण