February 19, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: दुकान में शेविंग करा रहे युवक पर जानलेवा हमला, घायल

हरिद्वार: कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत नाई की दुकान में  शेविंग करा रहे युवक पर दो युवकों ने रंजिशन जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल युवक ने चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत गढ़ मीरपुर निवासी इस्लाम कुरैशी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव में ही नाई की दुकान में शेविंग करा रहा था। इसी बीच गांव के ही 2 युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।

आरोपियों ने पीडि़त को लात-घुसे से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। पीडि़त के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने बामुश्किल पीडि़त को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

आरोपी पीडि़त को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद घायल पीडि़त युवक ने जिला चिकित्सालय में पहुंचकर चिकित्सीय परीक्षण कराने के पश्चात कोतवाली रानीपुर पुलिस को तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा एवं आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

About The Author