वैसे तो कहा जाता है कि सबसे वफादार जानवर कुत्ता होता है. लेकिन हाल ही में हुई एक घटना में भैंस ने जो किया वो तो आज के समय में तो इंसान भी दूसरे के लिए नहीं करते।
मामला उत्तर प्रदेश के भदोही का है. जहाँ एक भैंस ने अपने मालिक को बचाने के लिए अपनी जान दे दी है. इलाके में इस भैंस की वफादारी की खूब चर्चा हो रही है।
जानकारी के अनुसार यूपी के भदोही के बाबूसराय गांव के 55 साल के पारस पटेल रात में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे, आधी रात को अचानक बारिश होने लगी। पारस पटेल अपना बिस्तर समेट कर जल्दी-जल्दी घर के अंदर जाने लगे, उसी दौरान वो करंट की चपेट में आ गए।
अंदर जाने के दौरान बिजली का एक तार जमीन पर गिरा हुआ था. तार को बुजुर्ग पारस पटेल डंडे से हटाने की कोशिश करने लगे. लेकिन तार मुड़कर उनके शरीर पर चिपक गया और पारस पटेल की मौके पर ही मौत हो गई. तभी उनका बेटा शिवशंकर वहां पहुंचा और पिता को बचाने का प्रयास करने लगा, लेकिन वह भी तार की चपेट में आ गया और छटपटाने लगा।
अपने मालिक को मुश्किल में देख वहीं पास में बंधी उनकी भैंस खूंटा उखाड़कर शिवशंकर को बचाने के लिए दौड़ पड़ी. अपने मालिक को बचाने के चक्कर में वह भी तार से चिपक गई।
हालांकि, भैंस ने अपने मालिक को तो धक्का मारकर बचा लिया, लेकिन उसे अपनी जान गंवा दी. शिवशकंर का अभी भी इलाज चल रहा है।
गांव के लोगों का कहना है कि यदि भैंस बीच में न आई होती तो बेटे की भी करेंट से मौत तय थी। भैंस ने आखिरकार अपनी जान देकर मालिक के बेटे को बचा लिया है हालांकि उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
भैंस की इस वफादारी की चर्चा पूरे गांव में हो रही है.


More Stories
राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में कैरियर काउन्सलिंग कार्यक्रम का आयोजन
गजा: छात्र छात्राओं ने नवाचार मे सीखा टोकरियाँ बनाना, कौशल विकास से बढा आत्मविश्वास
पीएलएमएस महाविद्यालय ऋषिकेश परिसर में “एप्लाइड जीनोमिक्स और मॉलेक्युलर डायग्नोस्टिक्स” पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ