राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर :हर घर तिरंगा लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन
आज दिनांक 09/08/22 को राजकीय महविद्यालय मरगूबपुर हरिद्वार में स्वतन्त्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के आम जनमानस में राष्ट्र के प्रति समपर्ण देशभक्ति एवं आस्था का भाव पैदा करने के लिए आजादी के राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त 2022 को सभी घरों पर 20×30 का राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम की सफलता के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं की भूमिका सुदृढ करने हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया |
रैली का शुभारम्भ ध्वजारोहण राष्ट्रगान एवं शहीदों को नमन करके महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.सत्यपाल सिंह द्वारा किया गया |
रैली का संचालन डॉ गिरिराज (विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान) हर घर तिरंगा कार्यक्रम संयोजक ने किया व डॉ गिरिराज सिंह ने समस्त प्राध्यापकों कर्मचारीगणों, छात्र/ छात्राओं को रैली कार्यक्रम की रुपरेखा से अवगत कराया | जागरूकता रैली महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर गाँव मुगूबपुर, मुस्तफाबाद,रतनपुर होते हुए वापस महाविद्यालय में सम्पन हुई |
रैली में समस्त प्राध्यापकों कर्मचारीगणों, छात्र/ छात्राओं ने “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा” “जब-जब झोंका हवा का आता है, मेरा तिरंगा लहराता है” “घर-घर हम तिरंगा लहरायंगे, आजादी का अमृत महोत्सव मनाएँगे” नारे बोलते हुए बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया |
अंत में प्राचार्य प्रोफेसर सत्यपाल सिंह ने छात्र/छात्राओं से 15 अगस्त 2022 को सभी घरों पर 20×30 का राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम की सफलता के लक्ष्य को पूर्ण करने की अपील की |


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की मनाई जयंती
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती पर हुआ संगोष्ठि का आयोजन
देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब