राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के वनस्पति विज्ञान विभाग के बीएससी प्रथम सेमेस्टर का शैक्षणिक भ्रमण
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं को डॉ अशोक कुमार अग्रवाल के निर्देशन में कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया l
शैक्षणिक भ्रमण जाने से पहले छात्र छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर प्रभात द्विवेदी ने शैक्षणिक भ्रमण की महत्ता को बताया और शुभकामनाएं दी l
इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान प्रवक्ता डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण के अनेकों लाभो में कौशल विकास सबसे महत्वपूर्ण हैl शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को क्लासरूम वा लैब के अलावा अनुसंधान केंद्र का अनुभव प्रदान करना है l
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ पंकज नौटियाल ने छात्र छात्राओं को मशरूम कल्टीवेशन, मशरूम की विभिन्न प्रजातियों और मशरूम कल्टीवेशन में रोजगार की संभावनाओं को विस्तार से बताया, साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में केसर, स्ट्रॉबेरी, कीवी कल्टीवेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही उन्होंने चारे के रूप में उपयोगी एजोला शैवाल के बारे में बताया कि किस प्रकार से एक तालाब में हम एजोला की खेती कर सकते हैं, और कहा कि किस तरह से कृषि विज्ञान केंद्र किसानों के लिए उपयोगी होता है l
कृषि विज्ञान केंद्र किसानों और अनुसंधान संस्थानों के बीच की कड़ी है l इस शैक्षणिक भ्रमण में वनस्पति विज्ञान के लैब सहायक श्री सुखदेव नेगी का भी सहयोग रहा l



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन