आज सुबह सुबह बड़ा हादसा हो गया। बारातियों की कार खाई में गिर गई। भैंसियाछाना विकासखंड में हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। सभी लोग बारात से लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक मरने वालों में दो पुरुष और दो महिला है। पुलिस ने बताया कि बागेश्वर के काफलिगैर क्षेत्र के मटेला से बारात कल पिथौरागढ़ के बेरीनाग गयी थी। शनिवार सुबह वापसी के दौरान ऑल्टो कार काफलीगैर रोड पर नौगांव-बखरिया के बीच बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गयी।
राहगीरों ने इस दुर्घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर राहत व बचाव अभियान चलाया। हादसे में 3 पुरुष और एक महिला समेत कुल 4 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि प्रशासन टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया था। घायलों को उपचार के लिए काफलीगैर अस्पताल को ले जाया गया है। तहसीलदार कुलदीप पांडे ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है।


More Stories
हरिद्वार: शिक्षित युवा ही उन्नत समाज व विकासशील देश का आधार होता है- विधायक आदेश चौहान
महानिदेशक सूचना से मिले प्रेस क्लब अध्यक्ष व महामंत्री, पत्रकारों की निरस्त मान्यता बहाल करने को दिया ज्ञापन
हरिद्वार: दवा विक्रेताओं ने किया 20 मई को देशव्यापी बंद का आह्वान