हरिद्वार: स्वदेशी फार्मेसी के सामने ईमलीखेड़ा-भगवानपुर बाईपास मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पुरुष और उसके दो बच्चों की मौत हो गई है। जबकि महिला और एक बच्चा गम्भीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर निवासी अस्लाम अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर हरिद्वार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह ईमलीखेडा- भगवानपुर बाईपास मार्ग पर स्वदेशी फार्मेसी के सामने पहुंचा, तभी उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस दौरान 28 वर्षीय अस्लाम, 5 वर्षीय बच्चे और एक बच्ची की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। मृतकों का पंचनामा भरने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।


More Stories
प्रेस क्लब हरिद्वार की कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, सचिव आनन्द बर्द्धन ने की शिरकत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आईसीटी सेल एवं मिशन कर्मयोगी के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत