हरिद्वार: हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र निवासी एक दम्पत्ति के खिलाफ फर्जी बैनामा कर संपत्ति पर कब्जा करने व गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप मेे एक व्यक्ति ने कोतवाली ज्वालापुर मेे मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरियाणा के सोनीपत निवासी राकेश पुत्र स्वर्गीय रामफल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि विवेक विहार कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार निवासी दम्पत्ति ने बबीता पत्नी नरेंद्र व नरेंद्र पुत्र धर्मपाल ने उससे धोखे से फर्जी बैनामा कर संपत्ति पर कब्जा कर लिया व विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई व जान से मारने की धमकी दी है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दम्पत्ति बबीता पत्नी नरेंद्र व नरेंद्र पुत्र धर्मपाल निवासी विवेक विहार कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार के खिलाफ धारा 420, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


More Stories
महाविद्यालय मजरा महादेव में “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति” के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “Best of Waste” विषय पर रचनात्मक गतिविधि का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन