अभिनव कौशिक,नवल टाइम्स न्यूज़, हरिद्वार: कनखल के बैरागी कैंप क्षेत्र में गड्ढा खोदकर बड़ी मात्रा में दवाइयों को दबाने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंचे एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को जेसीबी मंगाकर खुदाई करने और दबाई गई दवाईयों को बाहर निकलवाकर जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक बड़ी मात्रा में दवाओं के जमीन मंे दबाने की जानकारी क्षेत्रीय लोगों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
सूचना पाकर प्रशासन और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी बुलाकर खुदाई करायी। जल्दबाजी में दबाई गई दवाओं के कुछ पत्ते आसपास फेले हुए दिखाई दिए। गड्ढ़े में दबाई गई कुछ दवाईयां 2024 में एक्सपायर होने वाली भी मिली हैं।
मामला गंभीर दिखाईं देखते हुए डाक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंची। सीएमओ मनीष दीक्षित का कहना है कि इस बात का पता लगाया जाएगा की दवाईयां किसने और क्यों फेंकी है। फिलहाल डाक्टरों की टीम को मौके पर भेजा गया है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन