ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में आज बैंकिंग के क्षेत्र में रोजगार के अवसर विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई।
कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य ने भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की देवप्रयाग शाखा की शाखा प्रबंधक श्रीमती श्वेता रानी एवं कैशियर सोनू विश्वकर्मा के स्वागत संबोधन के साथ किया।
श्रीमती श्वेता रानी ने छात्र छात्राओं को बैंकिंग के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात श्री सोनू विश्वकर्मा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बी.ए.,बी.एस.सी.के प्रथम वर्ष से ही प्रतियोगिताओं की तैयारी समर्पित भाव से शुरू कर देनी चाहिए।
सामान्य ज्ञान, गणित व अंग्रेजी विषय का गहन अध्ययन करना चाहिए। उक्त कार्य शाला में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
कोटा: कला कन्या महाविद्यालय,की छात्रा खुशी को वूशू प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने पर किया सम्मानित
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में क्विज़ प्रतियोगिता एवं साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन
गजा : घंटाकर्ण महोत्सव के लिए बैठक का आयोजन, भव्य बनाने के लिए मांगे सुझाव