हरिद्वार: हरिद्वार जिला बार संघ के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि मतदान के बीच में ही चुनाव को निरस्त करना पड़ा हो। धांधली का आरोप लगाए जाने के कारण चुनाव को आज निरस्त कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक हरिद्वार जिला बार संघ में आज मतदान प्रक्रिया आरम्भ हुई। दोपहर तक सब सही चला, किन्तु दोपहर बाद चुनाव मैदान में उतरे कुछ प्रत्याशियों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। कुछ प्रत्याशियों का कहना था कि चुनाव अधिकारियों के सामने खुले आम धांधली की जा रही है और कोई इस मामले में एक्शन नहीं ले रहा है।
जानकारी के अनुसार चुनाव के मध्य एक वीडियो वायरल होने के बाद मामला बिगड़ता देख चुनाव निरस्त करने पड़े तब तक लगभग 338 अधिवक्ता मतदान का प्रयोग कर चुके थे। तभी मतदान कक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें एक महिला अधिवक्ता किसी दूसरी महिला अधिवक्ता को वोट डालते हुए समझाती नजर आ रही है वीडियो को देखते ही प्रत्याशियों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
हंगामा बढ़ता देख चुनाव प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया। बताया गया कि चुनाव को निरस्त करने के साथ ही मत पेटियों को सील कर दिया गया है।


More Stories
महाविद्यालय मजरा महादेव में “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति” के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “Best of Waste” विषय पर रचनात्मक गतिविधि का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन