December 16, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

चमोली करंट हादसे में मृतकों की संख्या हुई 16, सूची जारी, सीएम ने जताया शोक

चमोली में करंट हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग घायल हैं। घायलों को एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से लाया गया है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन ने मृतकों व घायलों की सूची जारी की है।

उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर शोक जताते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गईं है। मुख्यमंत्री घटना के बाद चमोली के लिए रवाना हो गए हैं।

IMG-20230719-WA0040

About The Author