February 14, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

पूर्ण मनोयोग से किया गया कार्य हमेशा सार्थक होता है: प्रोफेसर अग्रवाल

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) टिहरी गढ़वाल मे आज प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल जी के पदोन्नति प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर होने पर महाविद्यालय परिवार की ओर से उनके सम्मान मे विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्राध्यापको तथा कर्मचारियो द्वारा प्राचार्य महोदय को शॉल ओढ़ाकर तथा फूल माला पहनाकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो० विनोद प्रकाश अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान विभागीय कार्यों मे सहयोग करने हेतु सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उनका धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

उन्होंने अपने अनुभवो को साझा करते हुए सभी प्राध्यापको एवं कर्मचारियों को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ० अजय कुमार, डॉ० आराधना बंधानी, डॉ० अमित कुमार सिंह, डॉ० राकेश रतूड़ी, डॉ० छत्र सिंह कठायत, श्री बलवीर बिष्ट, श्री अजीत नेगी, श्री अंकित रावत तथा श्री रोहित कुमार ने प्राचार्य महोदय के साथ बिताए हुए पलों को याद करते हुए अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ० भरत गिरी गोसाई द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी वर्ग मौजूद रहे।

About The Author