उत्तराखंड: यूटीलिटी कैम्पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार लगभग 12 स्कूली बच्चे में 4 बच्चों को हल्की फुल्की चोटे आई हैं, बाकी सभी बच्चे सुरक्षित हैं। हादसा उत्तरकाशी के तहसील बडकोट क्षेत्र में राजगढी के पास आज सुबह हुआ।
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के बनाल पट्टी के थानकी, भानी गांव से स्कूली बच्चे राजगढ़ी आ रहे थे, तभी धराली गांव के पास यूटिलिटी वाहन अचानक पलट गया। इस हादसे में वाहन चालक सहित कुछ बच्चों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
राहत की बात ये रही कि एक बड़ी अनहोनी टल गई। जैसे ही यूटिलिटी वाहन पलटा उसमें सवार बच्चों ने छलांग लगा दी। इस कारण बच्चे चोटिल हो गए।
थराली के पास जैसी ही वाहन पलटा बच्चों की चीख पुकार मच गई। कई बच्चों ने वाहन से बाहर जंप मार दी। इससे उन्हें चोट लग गई। अच्छी बात ये रही कि स्थानीय ग्रामीण तुरंत हादसा स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य खुद ही शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए यूटिलिटी वाहन में फंसे बच्चों को तुरंत बाहर निकाला। तत्काल घायल वाहन चालक और बच्चों को बड़कोच के सीएचसी(Community Health Center) ले गए।


More Stories
भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में 128 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सेलुलर जेल में दी गईं यातनाएं अमानवीयता की पराकाष्ठा थीं- जितेन्द्र रघुवंशी
जेएनवी पौखाल में एआई व जेईई मार्गदर्शन सत्र का हुआ आयोजन