हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में स्कूल की दीवार से एक युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ी गांव निवासी सौरभ उम्र 25 वर्ष पुत्र सतवीर शुक्रवार से लापता था, परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर लगे सरियों से लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी, कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल समेत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को दीवार से उतारने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले में जांच की जा रही है।


More Stories
भारत 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर-प्रो. के.के. वर्मा
जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन