आज दिनांक 20 सितंबर 2023 को राजकीय महाविद्यालय पाबौ, पौड़ी गढ़वाल में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में एंटी ड्रग का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्राचार्य महोदय द्वारा छात्राओं को नशे की लत से बचने हेतु जीवन को लक्ष्य निर्देशित बनने पर अभिप्रेरित किया गया तदुपरांत प्राचार्य महोदय की अध्यक्षता में एंटी ड्रग कार्यक्रम के अंतर्गत एक जन जागरूकता रैली निकाली गई।
इस रैली का प्रारंभ प्राचार्य के निर्देशन में राजकीय महाविद्यालय पाबौ के प्रांगण से प्रारंभ होकर एसबीआई बैंक पाबौ तक निकाली गई यह रैली पुनः एसबीआई बैंक पाबौ से सिमखेत गांव से होते हुए राजकीय महाविद्यालय पाबौ के प्रांगण में समाप्त हुई।
कार्यक्रम के प्रभारी डॉक्टर सौरभ सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षाशास्त्र रहे। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार के होटल में एक्सपायरी तिथि के दूध एवं ब्रेड का प्रयोग पाया गया, बिना आवश्यक लेबल वाले 120 किलोग्राम आटे को किया सीज
भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का अवसर, 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में अभिभावक-शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी नामित