October 31, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय: स्वच्छ एवं शुभ दिवाली हेतु छात्राओं ने ली शपथ

Img 20231108 Wa0021

इन्दिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा अगामी दिवाली को स्वच्छ दिवाली के रूप में मनाने का आवाहन किया।

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ एवं शुभ दिवाली हेतु ई शपथ को लेने हेतु प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने आवाहन किया। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक लोकल वस्तुओं के इस्तेमाल के साथ उसे ग्लोबल बनाने के लिए वोकल होने का मंत्र दिया है।

वहीं दिल्ली व उसके आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुऐ हमको आने वाली दिवाली को प्रदूषण रहित बनाना होगा। ये हमारा आज का कदम हमारी आने वाली पीढ़ी के लिऐ भी एक सकारात्मक कदम होगा। हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम उनको एक स्वस्थ्य भविष्य दें क्योंकि उनको भी स्वस्थ्य वातावरण में जीने का पूर्ण अधिकार है।

डॉ0 पंत ने कहा कि आइए हम सभी ई शपथ लें एवं स्वच्छ भारत के इस राष्ट्र व्यापी अभियान में अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुऐ सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करें एवं लोकल वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें।

About The Author