हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में दिनांक 8 नवंबर, 2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा स्पर्श गंगा स्वच्छ अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा धनौरी स्थित बावन दर्रे (गंग नहर) की स्वच्छता हेतु श्रमदान किया गया।
स्पर्श गंगा स्वच्छ अभियान के अवसर पर कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. अलका सैनी ने कहा कि स्वच्छता मानव जीवन की अनिवार्य शर्त है और हमें स्वयं के साथ-साथ प्रकति के प्रत्येक उपादानों को भी स्वच्छ रखने का पूर्ण प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना समिति के प्रभारी डॉ. अमर दीप और उप प्रभारी डॉ. कल्पना भट्ट के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज के सहायक आचार्यगणों में डॉ. संदीप सैनी, डॉ. रुचि शर्मा, डॉ. करिश्मा तोमर, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, डॉ. किरण, डॉ. गुड्डी चमोली, डॉ. रोमा, डॉ. विजय, डॉ. राहुल, डॉ. आनंद सहित उपनल कर्मचारियों में दिव्यांशु जी, अंजु जी, अनिल जी, कुलदीप जी उपस्थित रहे।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स