Wednesday, September 17, 2025

समाचार

घंडियाल मंदिर गजा में 22जनवरी को होगा भव्य आयोजन, चलाया सफाई अभियान

Img 20240120 163353

डीपी उनियाल:  नगर पंचायत गजा स्थित घंडियाल मंदिर में साफ सफाई की गई , यहां पर आगामी 22 जनवरी को दीपोत्सव भजन-कीर्तन के साथ मनाया जाएगा।

सफाई करते हुए विद्या भारती के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खाती ने बताया कि गजा क्षेत्र में श्रीराम जन्मोत्सव पर मंदिर में सफाई की गई है।

Img 20240120 163413

गजा व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर स्थित प्रांगण में व्यापारी महाबीर सिंह चौहान,सूरज सुकेती,भीम सिंह, जितेन्द्र सिंह नेगी,जगत सिंह सजवाण, भरपूर सिंह चौहान के द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई है।

सफाई राजेन्द्र सिंह खाती, संतोष, मनीष , नरेन्द्र सिंह रावत व अन्य लोगों ने की । नगर पंचायत गजा में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा।

निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती के द्वारा भी भजन कीर्तन के साथ भव्य आयोजन किया जा रहा है।

About The Author