February 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय पाबौ पौड़ी में “देवभूमि उद्यमिता योजना” से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं

Government Pg College Pabo

राजकीय महाविद्यालय पाबौ पौड़ी गढ़वाल में आज नोडल डॉ० गणेश चंद द्वारा देवभूमि उद्यमिता योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत फरवरी 2024 मे 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) का आयोजन किया जाना है।

जिसमे उद्यमिता विकास कार्यक्रम प्रतिभागियों को अपने साथ अनिवार्य दस्तावेजों में आधार कार्ड की एक प्रति, उत्तराखंड निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, और बैंक खाता विवरण की फटोकॉपी लाना अनिवार्य है।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

About The Author