आज दिनांक 18 .2 .2024 में प्रदेश कार्यकारिणी के हरिद्वार जिले के पदाधिकारी शिवालिक नगर में सरदार सुल्लखन सिंह जी के निजी आवास पर प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर चौहान जी के नेतृत्व में 13 में से 9 पदाधिकारी उपस्थित हुए।
मौके पर प्रदेश प्रमुख आदरणीय श्री देवेंद्र प्रजापति जी भी उपस्थित रहे सभी पदाधिकारीयो ने संगठन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की वह संगठन के विषय में प्रदेश प्रमुख ने सभी पदाधिकारीयो को अपने कार्य सोपें।
पदाधिकारीयो में वरिष्ठ उप प्रमुख सरदार सुल्लखनसिंह जी प्रदेश मुख्य कार्यालय सचिव सत्यवीर राठौर प्रदेश आईटी सचिव राजकुमार प्रजापति प्रदेश संगठन सचिव प्रदीप आचार्य प्रदेश सह सचिव मुकेश उपाध्याय प्रदेश सचिव राज किशोर कौशिक सोशल मीडिया प्रभारी शिवाकांत पाठक प्रदेश सचिव महावीर गोसाई उपस्थित रहे।
उसके बाद हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के जियापोता गांव में संजय सिंह भाटी ने उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना छोड़कर शिंदे साहब वाली असली शिवसेना ज्वाइन की और उनके साथ कृपाल सिंह नगर कोटी कृपाल सिंह तोमर अशोक राज सिंह डिकर सिंह नेत्रपाल सिंह नरेश चंद्र ओली सभी लोगों ने शिवसेना की सदस्यता ली जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रमुख आदरणीय श्री देवेंद्र प्रजापति जी व जिला प्रमुख हरिद्वार लाखन सिंह जी के नेतृत्व में सभी लोगों ने शिवसेना की सदस्यता ली


More Stories
पौखाल: “पाई डे” के उपलक्ष्य में स्वयंसेवियों द्वारा बंद पड़ी नालियों की सफाई के साथ ही बौद्धिक सत्रों का हुआ आयोजन
गजा: उत्तराखण्ड क्रांति दल ने दिया धरना, तहसीलदार गजा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
हरिद्वार: उत्तराखंड संस्कृत विवि में कल होगा सेमिनार एवं संस्कृति कवि सम्मेलन का आयोजन