कार्यालय निदेशालय सतर्कता अधिष्ठान, उत्तराखण्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जनपद उधम सिंह नगर तहसील काशीपुर में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक सहयोगी के सात हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न. 1064 पर शिकायत अंकित करायी थी। जिसमें जनपद उधम सिंह नगर तहसील काशीपुर, में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आय प्रमाण पत्र बनाने की एवज में सात हजार रुपये रिश्वत की मांग किए जाने का आरोप लगाया था।
शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज धर्मेन्द्र कुमार राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) एवं उनके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त प्राईवेट व्यक्ति अलाउद्दीन को शिकायतकर्ता से सात हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये तहसील काशीपुर कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।


More Stories
विकासनगर की घटना अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय, दोषियों पर हो कठोरतम कार्रवाई – रविदेव आनंद
हरिद्वार: यातायात व्यवस्था में बाधा डालने एवं पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने वाले ऑडी कार सवार 03 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
हरिद्वार: कनखल क्षेत्र के अल्ट्रासाउंड केंद्र के स्वामी पर रु 10000 का जुर्माना