Tuesday, September 16, 2025

समाचार

मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का मतदान के एक दिन बाद निधन

Img 20240420 210418

उत्तर प्रदेश के  मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी की मौत का समाचार सामने आया है।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को संपन्न हो गया। उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है।

मुरादाबाद में भी शुक्रवार को मतदान हुआ। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भाजपा ने सर्वेश सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। शनिवार को सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। मुरादाबाद से लोकसभा प्रत्याशी सर्वेश सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

कल एम्स में दिखाने गए, वहां हार्टअटैक आ गया। मुरादाबाद में कल ही लोकसभा चुनाव हुआ है। सर्वेश सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भाजपा के अकेले ठाकुर प्रत्याशी थे।

कल वोट डालने के बाद वह चेकअप कराने के लिए दिल्ली गए थे। शनिवार को वहीं पर उन्हें हार्ट अटैक आया है। लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।

उनके निधन की खबर से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

About The Author