सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम और रील्स के लिए आजकल लोग कुछ भी करने में जरा भी नहीं हिचकिचाते हैं।
कोई बाइक स्टंट कर रहा है तो कोई चलती ट्रेन की छत पर दौड़ लगा रहा है. कुल मिलाकर सोशल मीडिया के दिखावे के लिए लोग जान तक दांव पर लगा दे रहे हैं।
हाल में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हाईवे पर ऐसा ही कुछ देखने को मिला।
यहां सिमरन यादव नाम की एक इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर ने रील बनाने के चक्कर में जो हरकत की वह मानो कानून का मजाक उड़ाना है।
दरअसल, सिमरन यहां हाईवे पर सलवार सूट पहने हाथ में बंदूक लहराते हुए नाच रही हैं। उनके पीछे से कई वाहन गुजर रहे हैं।
सिमरन का ये वीडियो वायरल होने के बाद से अब ए़डवोकेट कल्याणजी चौधरी ने @DeewaneHindust1 आईडी से इस वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने इसपर संज्ञान लेने के लिए लखनऊ पुलिस समेत यूपी के कई ऑफीशियल अकॉउंट्स को टैग भी किया है ।


More Stories
महाविद्यालय पैठाणी एवं एन०आई०इ०एल०आई०टी हरिद्वार के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर
रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भेल में भेंट किया वाटर कूलर
ग्रीन कुंभ की दिशा में बढ़ा कदम : ‘हरित हरिद्वार’ अभियान को लेकर सामाजिक संगठनों में उत्साह