अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के समीप स्थित शिवाजी नगर क्षेत्र की आबादी शनिवार की सुबह तेज धमाकों से दहल उठी। धमाके की आवाज सुनकर लोग घर से बाहर निकल आए। यहां गली नंबर 18 ए में बने एक गौ आश्रम से धुआं उठ रहा था। जिसमें भीषण आग लगी हुई थी।
बताते हैं कि खाना बनाते समय यह हादसा हुआ। खाना बनाने वाले स्थान के पास भूसा पड़ा हुआ था, जिसमें आग लग गई और आग ने गैस के सिलेण्डर को अपनी चपेट में ले लिया, जिस कारण से सिलेण्डर में विस्फोट हो गया और आग फैल गई। भीषण आग से अंदर बंधे पांच गोवंश झुलस गए, जिसमें से एक की मौत हो गई।
आश्रम मलिक के द्वारा यहां मरीज और उनके तीमारदारों को ठहराया जाता है। करीब 12 लोग भीतर मौजूद थे। किसी तरह सभी ने भाग करके अपनी जान बचाई। एक साध्वी झुलस गई है।
फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां मौजूद कुछ लोगों की पुलिस की टीम से नोक-झोंक हुई। किसी तरह से आग पर काबू पा लिया गया।



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी