ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में आज दिनाँक 5.6.24 को पर्यावरण प्रकोष्ठ एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस प्राचार्य डॉ अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में धूम धाम से मनाया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ सृजना राणा द्वारा महाविद्यालय परिवार को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलायी गई । इस अवसर पर पर्यावरण के ज्वलंत मुद्दे पर चर्चा हुई एवं पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में भाग लेने का संकल्प लिया गया।
इसके उपरान्त महाविद्यालय में वृक्षारोपण एवं श्रम दान हुआ । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के नये प्रवेशार्थी भी शामिल हुए ।
कार्यक्रम संयुक्त रूप से पर्यावरण प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ रंजू उनियाल, डॉ यतिन काला, डॉ रश्मि एवं नमामि गंगे सदस्य डॉ प्रतीक गोयल, श्री अर्जुन एवं श्री नरेंद्र द्वारा आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर डॉ पारुल रतूड़ी , मों ॰ इलयास एवं डॉ दिनेश सिंह नेगी मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी