हरिद्वार, 21-6-24: आज शांतिकुंज फ्लाईओवर पर बाइक सवार दंपति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को पुलिस ने एम्स ऋषिकेश में भर्ती करावाया है।
पुलिस के मुताबिक बाइक सवार पति-पत्नी ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में शांतिकुंज फ्लाईओवर पर कार ने अचानक कट मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी।
इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने भी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको उपचार के लिए पहले जिला चिकित्सालय हरिद्वार ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने की वजह से उसको एम्स रेफर कर दिया गया।
फिलहाल घायल का इलाज एम्स में चल रहा है। घायल की पहचान इलियास और उसकी मृतक पत्नी की शिनाख्त फरजाना निवासी रायपुर देहरादून के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल