हरिद्वार: चलती ट्रेनों से यात्रियों के मोबाईल चोरी करने के दो आरोपितों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 85 हजार रुपए की कीमत के 6 मोबाईल फोन बरामद किए गए। दोनो आरोपी युवकों का चालान कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक कांवड़ मेले के चलते ट्रेनों मेे उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर सक्रिय मोबाईल चोरों ने कई ट्रेनों में यात्रियों के मोबाईल फोन चोरी किए थे।
ट्रेनों में यात्रियों से हुई मोबाईल चोरी की घटनाओं पर अलर्ट जीआरपी कर्मियों ने बुधवार को चैकिंग के दौरान दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 अलग-अलग कम्पनियों के मोबाईल फोन बरामद किए।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम पते अमरजीत उम्र 30 वर्ष निवासी देवरिया उ.प्र. व मिस्त्र खान उम्र 34 वर्ष निवासी पश्चिम चम्पारण बिहार बताया। दोनों आरोपितों के खिलाफ जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।


More Stories
डी. रामकृष्ण राव, प्रो. बी. महादेवन एवं प्रो. एम. जगदीश कुमार को मिलेगा ‘शिक्षा भूषण’ सम्मान
महाविद्यालय कोटाबाग में छात्र संघ निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न
स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में होगी अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता