हरिद्वार: बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार पर साधु संतो में गहरा आक्रोश है। रविवार को सन्यासी अखाड़ों से जुड़े नागा साधु संतो ने बांग्लादेश कूच करने की चेतावनी दी।
हरिद्वार के जूना अखाड़े में बैठक कर साधु संतो ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की सारी हदें पार हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, मानवाधिकार आयोग और सरकार को इस पर रोक लगाने के लिए आगे आना चाहिए।
जूना अखाड़े के सभापति महंत प्रेम गिरी महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की सारी हदें पार हो गई हैं। जो बरदर्शत के बाहर है। सरकार जैसा भी आदेश दे सभी नागा संन्यासी सरकार के साथ हैं।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने ने चेतावनी देते हुए कहा कि नागा सन्यासियो को शस्त्र और शास्त्र दोनो का ज्ञान है। बंगलादेश में हिंदुओ के साथ हो रही हिंसा से मन दुखी है।
इसलिए जल्द ही सभी अखाड़ों के साधु संत बैठक करेंगे और एकजुट होकर कुंभ मेले से पहले बांग्लादेश कूच करने की रणनीति बनाएंगे। साथ ही कहा कि सभी साधु संत सनातन की रक्षा के विषय पर सरकार के साथ है। सरकार जो कोई भी कठोर निर्णय लेगी, साधु संत पीछे नहीं हटेंगे।


More Stories
कोटा: भगवान श्री नर्मदेश्वर जी की प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता जागरूकता क्लब द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित