हरिद्वार: मुजफ्फरनगर के युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप, नौकरी की तलाश में आया था
हरिद्वार: कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत आज सुबह कांवड मार्ग स्थित आम के पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान जनपद मुजफ्फरनगर निवासी के तौर पर हुई है।
पुलिस ने घटना से मृतक के परिजनों को भेज दी है। बताया जा रहा हैं कि युवक नौकरी की तलाश में हरिद्वार पहुंचा था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को आज सुबह सूचना मिली कि कांवड मार्ग में स्थित आम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किये। मृतक की पहचान विक्रांत कुमार पुत्र यशवीर सिंह निवासी जानसठ मुजफ्फरनगर यूपी के तौर पर हुई है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना भेज दी है। परिजनों ने बताया कि विक्रांत नौकरी की तलाश में हरिद्वार गया था।


More Stories
भारतीय ज्ञान परम्परा पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और चमन लाल स्वायत्त महाविद्यालय द्वारा संयुक्त कॉन्फ्रेंस का आयोजन
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग
‘अंतस 3’ की सफलता के बीच आलोक भारद्वाज और श्रेया खन्ना की जोड़ी को मिल रहा दर्शकों का खास प्यार