डी पी उनियाल गजा : भारतीय जनता पार्टी देव प्रयाग नगर मंडल सदस्यता अभियान की बैठक का शुभारंभ मुख्य वक्ता जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह तथा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शशि ध्यानी ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।
मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य वक्ता जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चतर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को पर्व के रूप में किया जाय।
कहा कि मंडल की टीम हर घर में जा कर नये सदस्य बनायें एवं पुराने सदस्यों को भी सदस्यता अभियान में शामिल करें। उन्होंने कहा कि सदस्य ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ है ,अधिक से अधिक लोगों को इस में जोडा जाना चाहिए।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री दीवान सिंह ने किया, मंडल महामंत्री दीवान सिंह ने कहा कि सभी लोग लक्ष्य हासिल करेंगे।
मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी ने सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि देवप्रयाग नगर मंडल का हर कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनायेगा ।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीता ध्यानी,मंडल उपाध्यक्ष सुनीता डोभाल, रिद्धि भट्ट, दिनेश विष्ट युवा मोर्चा के भूप सिंह भंडारी,राकेश चौहान, श्रीमती सुचित्रा असवाल सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक समापन
हरिद्वार: जनपद के सभी स्कूलों, कॉलेजों, और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित, कांवड़ मेला के चलते लिया निर्णय
हरिद्वार: चमगादड़ टापू क्षेत्र में आज भी अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही है कार्यवाही