आज दिनांक 20 सितंबर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे, एनएसएस के अंर्तगत मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत “शुरुवात घर से” शीर्षक के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि इसके अंतर्गत छात्राओं को उनके घर में वस्तु एवं सामान को खरीदने के लिए उनके द्वारा जो सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग में लाया जाता है उसको महाविद्यालय में मंगवाया गया।
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बैग, स्ट्रॉ, बोतलें और पैकेजिंग जैसी सिंगल यूज़ वाली प्लास्टिक वस्तुएं कूड़े और प्रदूषण का कारण बनती हैं क्योंकि इनमें से अधिकांश का ठीक से पुनर्चक्रण नहीं किया जाता है। वे नालियों को अवरुद्ध करते हैं, मिट्टी को प्रदूषित करते हैं और जल निकायों में प्रवेश कर इन्हें भी दूषित करते हैं। इसलिये
नगर निगम के माध्यम से इन सिंगल यूज प्लास्टिक को आगे की कार्यवाही के लिए प्रेषित किया गया। डॉ0 रेखा जोशी ने कहा कि प्लास्टिक दस से ज़्यादा गंभीर बीमारियों का कारण बनता है, जिसमें कम से कम तीन तरह के कैंसर, अंतःस्रावी तंत्र में व्यवधान और हार्मोन असंतुलन, एंडोमेट्रियोसिस, पुरुष प्रजनन संबंधी संघर्ष और भ्रूण के विकास में समस्याएँ शामिल हैं।
यह श्वसन रोग, अस्थमा और हृदय रोग से संबन्धित गम्भीर समस्या को जन्म दे सकता है।
डॉ0 फकीर सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि सूक्ष्म स्तर पर ही सही लेकिन नमामि गंगे, एनएसएस, एनसीसी एवं रेंजर दल की छात्राओं द्वारा इस कार्य को शुरू किया गया जो अपने आप में प्रशंसनीय है।
डॉ0 विद्या ने कहा कि सबसे पहले सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने के लिए इसके विकल्प पर हमें ध्यान देना होगा। जैसे सब्जी खरीदने या दूध लेने जाते वक्त हमें एक जूट का झोला ले जाना चाहिए।
इसके बाद भी अगर सामान नहीं आ पाए तो हमें एक दूसरे कैरी बैग को लेने पर विचार करना चाहिए ना कि प्लास्टिक बैग मांगना चाहिए। इससे हमारी आदतों में भी सुधार होगा और पर्यावरण को साफ और स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी।
अभियान के तहत लगभग 8 किलो प्लास्टिक एकत्रित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ0 हिमानी, डॉ0 मंजरी, डॉ0 रुचि आदि उपस्थित रहे।



More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ