राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में अर्थशास्त्र की विभागीय परिषद का गठन प्राचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह एवं अभिभावक संघ के पदाधिकारी श्री माकन सिंह, श्री भगवान सिंह, श्री राजपाल सिंह, श्रीमती अंजलि देवी, श्रीमती बबली रावत, श्रीमती सरोजनी देवी आदि की उपस्थिति में किया गया।
जिसमें अमन भण्डारी अध्यक्ष, अभिषेक उपाध्यक्ष, कु0कंचन सचिव, कु0 रितिका कोषाध्यक्ष चुने गए साथ ही कक्षा प्रतिनिधि में कु अनिषा , कु0सरोली , कु0 मीनाक्षी, कु0उर्मिला को विभागीय परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ शनव्वर ने सभी विभागीय परिषद के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा की अर्थशास्त्र की विभागीय परिषद का गठन किए जाने का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में शिक्षण के साथ-साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों का विकास करना है जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके।
विभागीय परिषद के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों में आत्मनिर्भर भारत विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता, विकसित भारत 2047 विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता, उत्तराखंड के विकास में पर्यटन उद्योग की भूमिका आदि विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विभागीय परिषद की होने वाली विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल का विकास होता है। साथ ही उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थिति रहे।



More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ