हरिद्वार : पूर्व ओलम्पिक हॉकी खिलाड़ी, अर्जुन पुरुस्कार से सम्मानित पदम श्री, प्रदेश सह प्रभारी, विधायक परगट सिंह का यूनियन भवन पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सह प्रभारी को अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस पर विश्वास कर रही है। भाजपा दबाव की राजनीति कर अपनी सरकार बनाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मात्र एक ऐसी पार्टी है जिसमे कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है और होता रहेगा।

सह प्रभारी परगट सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जो भी समस्याएं है उन्हें जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस में हर वर्ग का सम्मान होता है।

सभी कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर और एकजुट होकर पार्टी की रीति-नीतियों को प्रचारित करना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामयश सिंह, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, मुरली मनोहर, वीरेंद्र रावत, महिला जिलाध्यक्ष लता जोशी, संतोष चौहान, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष तुषार कपिल, महेश प्रताप राणा, नईम कुरेशी, नितिन तेश्वर, ओपी चौहान, वरुण बालियान, विकास चंद्रा, मनोज सैनी, सीपी सिंह, शुभम जोशी, करन सिंह राणा, ऋषभ वशिष्ठ, रमणीक सिंह, सोहेल कुरेशी, नवाज अब्बासी, सुरेंद्र सैनी आदि उपस्थित थे।

 



Force

First law of motion

Second law of motion

Third law of motion