आज दिनांक 26.11.2024 को इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल में महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य महोदय डॉ ए.एन. सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारा संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की आत्मा, हमारी पहचान और हमारे अधिकारों और कर्तव्यों का संरक्षक है। उन्होंने संविधान की विशेषताओ की चर्चा करते हुए मौलिक अधिकारों के बारे में भी बताया।
तत्पश्चात डॉ. बबीत कुमार बिहान ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ संपूर्ण महाविद्यालय परिवार को दिलाई। संविधान की प्रस्तावना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रस्तावना में ही संपूर्ण संविधान समावेशित है इस प्रस्तावना के शब्दों का अर्थ बहुत ही गहरा और व्यापक है।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंधरूती शाह राठी ने संविधान आधारित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंधरूति शाह राठी ने किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. ए.एन. सिंह, डॉ अंधरूति शाह, डॉ अनुरोध प्रभाकर, डॉ. बबित कुमार बिहान, डॉ. के.एल. गुप्ता, कर्मचारीगण व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Class 8th solution of ncert mensuration exercise 9,1 & 9.2 with concept of 2D & 3D shapes, It’s easy to learn with sanjee sir


More Stories
महाविद्यालय अगरोड़ा, धारमण्डल में ’आर्द्रभूमि और आपदा लचीलापन’ विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित
राजकीय महाविद्यालय पौखाल में नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार: जीएसटी कार्यालय के डाटा क्लर्क को 20 हजार की रिश्वत लेते,विजलेंस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार