रेखा गुप्ता ने आज रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi CM Rekha Gupta) पद की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह 12 बजकर 5 मिनट पर शुरू हुआ। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सबसे पहले रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके बाद उनके छह कैबिनेट सहयोगियों ने शपथ ली।
रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। रेखा गुप्ता पहले मेयर रह चुकी हैं और इस बार शालीमार बाग से विधायक बनी है वह दिल्ली भाजपा की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है।
जानिए दिल्ली सरकार में मंत्री बनाए गए ये छह कौन है….
1- प्रवेश वर्मा को कल तक मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।
प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। वहां उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है। प्रवेश वर्मा के पिता साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री थे। प्रवेश वर्मा दिल्ली की पश्चिमी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से दो बार सांसद रह चुके हैं।
उनकी पहचान दिल्ली के बड़े जाट नेता के तौर पर होती है. वह बीजेपी के फायरब्रांड नेता माने जाते हैं. सासंद के रूप में उनके कई बयान सुर्खियां बने।
2- आशीष सूद ने भी मंत्री पद की शपथ ली। आशीष सूद जनकपुरी से विधायक हैं।
रेखा गुप्ता की तरह सूद भी पहली बार विधायक बने हैं। इससे पहले आशीष पार्षद रहे हैं। आशीष सूद को साफ-सुथरी छवि वाला नेता माना जाता है। वो दिल्ली बीजेपी में सचिव और महासचिव पद पर भी रह चुके हैं।
3- अकाली दल से बीजेपी में आए मनजिंदर सिंह सिरसा को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वह तीसरी बार विधायक बने हैं।
4- कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वालों में रविंद्र इंद्राज का नाम भी शामिल है। वो बवाना विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर आए हैं। उनके पिता इंद्राज सिंह 1993 में नरेला विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए थे।
5- कपिल मिश्रा दिल्ली के करावल नगर से विधायक हैं। वह दूसरी बार करावल नगर से विधायक बने हैं। पहले वह आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
6- पंकज कुमार सिंह दिल्ली के विकासपुरी से विधायक हैं। वह पेशे से दांत के डॉक्टर हैं।