महाविद्यालय, चुड़ियाला: आज दिनांक 27 मार्च 2025 को श्री बाबू कलीराम राकेश राजकीय महाविद्यालय, चुड़ियाला में देवभूमि उद्यमिता विकास योजना कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में देवभूमि उधमिता योजना के मुख्य वक्ता श्री चंद्रशेखर जोशी द्वारा छात्र-छात्राओं को बाजार का विश्लेषण करना सीखया।
साथ ही अपने आसपास के वातावरण को ऑब्जर्व करते हुए अपने उद्यम के आइडिया को विकसित करना सिखाया साथ ही विभिन्न प्रकार की साइकोलॉजिकल गतिविधियों के द्वारा छात्र छात्राओं विचार मंथन सत्र किया विभिन्न महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रारंभ किए गए उद्यम की सफलता की कहानी भी विद्यार्थियों को दिखाई जिससे कि वह शिक्षा के साथ-साथ उद्यम के प्रति प्रेरित हो सकें।
देवभूमि उद्यमिता विकास योजना कार्यक्रम मैं महाविद्यालय के पंजीकृत 45 छात्र उपस्थित रहे। यह योजना स्थानीय उत्पादों और स्थानीय विचार को प्रोत्साहित करने वाली योजना है।
इस कार्यक्रम का समन्वय महाविद्यालय देवभूमि उद्यमिता विकास योजना नोडल डॉक्टर आशुतोष विक्रम एवं देवभूमि उद्यमिता विकास योजना की सह–नोडल लक्ष्मी मनराल ने किया।
महाविद्यालय के देवभूमि उद्यमिता विकास योजना में पंजीकृत छात्र हिमांशी,अंशुल,निकिता,गुरमीत कुमार,नगमा, तोय्यबा,सानिया अंसारी,फरहा,फरहाना,ताबिश,सयबा,कामिनी आदि उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाले में फंसे दो आईएएस अधिकारियों को नही मिली राहत, निलंबन छह माह और बढ़ा
राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पंच परिवर्तन के माध्यम से क्रांतिकारियों के सपने पूर्ण होंगे – श्रीकांत