डी पी उनियाल गजा: विकास खंड चम्बा के अन्तर्गत उद्योग व्यापार इकाई गजा की बैठक बारातघर मे आयोजित की गई ।
बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान ने उपस्थित सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विगत तीन वर्षों में सभी लोगों के सहयोग से व्यापार सभा इकाई गजा ने प्रगति की है तथा अनेक काम किए हैं। विगत तीन वर्षों का आय व्यय सभी के सामने प्रस्तुत किया।
उन्होंने अपने साथ की कार्यकारिणी सदस्यों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यकारिणी को भंग करते हुए नवीन कार्यकारिणी निर्वाचन के लिए संरक्षक मान सिंह चौहान को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया। पर्यवेक्षक मान सिंह चौहान ने निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी तथा विभिन्न पदों के लिए नाम मांगे गये। अध्यक्ष पद पर नीरज सिंह सुकेती, महामंत्री पद पर मनीष सिंह खाती व कोषाध्यक्ष पद पर निवर्तमान कोषाध्यक्ष आशीष सिंह चौहान का निर्वाचन निर्विरोध किया गया।
संरक्षक पद पर पुनः मान सिंह चौहान व कार्यकारिणी सदस्यों मे प्रमोद सिंह खाती एवं विकास चौहान का चयन किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान, ने कहा कि निवर्तमान कार्यकारिणी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का हर सम्भव सहयोग देते रहेंगे।
सभी व्यापारियों को एकता के साथ संगठन को आगे बढाना होगा। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह खाती, विजय तडियाल, यशपाल सिंह चौहान, उम्मेद पयाल, आनंद सिंह खाती, सुरेंद्र खडवाल, जय प्रकाश कोठियाल, सुंदर पुंडीर, मकान सिंह चौहान, मान सिंह, सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।