पं.ल.मो.शर्मा परिसर ऋषिकेश के योग विज्ञान विभाग के छात्र/छात्राओं को परीक्षा की पूर्णता के अवसर पर गढ़वाल मंडल विकास निगम उत्तराखण्ड सरकार द्वारा 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र/छात्राओं को ऋषिकेश परिसर के निदेशक प्रो. महाबीर सिंह द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
इस अवसर पर परिसर निदेशक ने कहा कि योग महोत्सव केवल शैक्षणिक महोत्सव न होकर जीवन एवं आध्यात्म का महोत्सव है।
जिसमें प्रतिभागी व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीयता के साथ सम्पूर्ण विश्व के प्रति अपनी नैसर्गिक जिम्मेदारियों को वशीभूत कर उसे जीवन में उतारने में सफल होता है।
प्रो. रावत ने सभी प्रतिभागियों को समर्पित भाव से योग महोत्सव में प्रतिभाग करने पर अपनी शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि योग जीवन के प्रत्येक पहलु को स्पर्श करते हुये उसमें उत्तरोत्तर निखार लाने में सहायक है। अतः इस उत्सव को मनाया जाना स्वाभाविक है।
योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष नेे कहा कि यह योग महोत्सव भारतीय सांस्कृतिक वैश्विक चेेतना का सम्पूर्ण संगम है जिसमें भारतीय विरासत – एकता, प्रेम, एवं शांति जनकल्याण की भावना एक सूत्र में बंधती है।
इसीलिये पूरा विश्व योग महोत्सव को मनाने ऋषिकेश आते हैं। इस अवसर पर योग योग प्राध्यापिकायें डा. चंद्रेवरी नेगी, डा. वीना रयाल, डा. हिमानी नौटियाल के साथ योग के समस्त छात्र /छात्राएँ उपस्थित रहे।


More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक