October 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: 7 राज गर्ल्स बटालियन कोटा के अंतर्गत वार्षिक प्रशिक्षण कैंप का शुभारंभ

कोटा: 7 राज गर्ल्स बटालियन कोटा के अंतर्गत संचालित वार्षिक प्रशिक्षण कैंप दिनांक 27 मई 2025 से 5 जून 2025 तक महर्षि गौतम सामुदायिक केंद्र में संचालित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के प्रथम दिन कोटा बूंदी के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से लगभग 250 गर्ल कैडेट्स कैंप में पहुंची तथा अपना पंजीकरण कराया।

कैंप के दूसरे दिन कैडेट्स के प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियां प्रारंभ की गई। कैम्प कमांडेंट कर्नल सुधा कवि ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम दिन एनसीसी कैडेट्स को फायरिंग प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें लगभग 115 कैडेट्स ने प्रथम दिन फायरिंग की।

इस फायरिंग के माध्यम से कैडेट्स का चयन इंटर डायरेक्टरेट शूटिंग कैंप के लिए किया जाएगा जिसमें संपूर्ण भारत से एनसीसी कैडेट्स शूटिंग के लिए हिस्सा लेंगे।

इसी के साथ विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर के कैडेट्स के लिए टाइम मैनेजमेंट की कक्षा डॉक्टर संगीता गौड़ के द्वारा ली गई और आपने कैडेट्स को समय के महत्व तथा समय का अधिक से अधिक उपयोग किस प्रकार किया जाए के विषय में जानकारी प्रदान की।

डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर प्रमिला सिंह ने बताया कि कैडेट्स के लिए ओपनिंग एड्रेस रखा गया जिसमें लेफ्टिनेंट कर्नल सुधा कवि के माध्यम से कैडेट्स को संबोधित किया गया तथा संपूर्ण 10 दिनों की अवधि में कैडेट्स को किस प्रकार अपने प्रशिक्षण को अधिक से अधिक उपयोगी बनाना है के विषय में कैडेट्स को जानकारी प्रदान की गई।

कैडेट्स को कैंप से संबंधित विभिन्न नियमों तथा कैंप के दौरान चलने वाली समस्त गतिविधियों के विषय में जानकारी प्रदान की गई।

सूबेदार मेजर धर्म पाल सिंह ने बताया कि कैंप में ढाई सौ कैडेट्स के प्रशिक्षण के लिए विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालय से एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स, केयर टेकिंग ऑफिसर्स, गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर तथा पी स्टाफ के द्वारा निरंतर कैडेट्स को प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है।

About The Author

You may have missed