डी पी उनियाल गजा : नरेंद्र नगर क्षेत्र के विधायक व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहयोग जरुरी है।
एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गजा पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मीडिया से बातचीत मे कहा कि विगत 5 जून विश्व पर्यावरण दिवश से जुलाई में हरेला पर्व तक वृहद स्तर पर बृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
इसमे हर कार्यालय व विद्यालयों में फलदार व अन्य पौधे लगाये जाने हैं। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के आह्वान पर ‘ एक पेड़ माँ के नाम’ से लगाया जाने का संकल्प लेकर उस पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं लेनी है।
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे को जीवित रखना जरुरी है, केवल पौधों को लगाने से ही हरेला पर्व नहीं होगा बल्कि पौधों की देखभाल होनी चाहिये। विकास व पर्यावरण का संतुलन होना आवश्यक है। कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से प्राणी का जीवन संकट मे है साथ ही हिमालय के ग्लेशियर भी खतरे में हैं।
लोगों से अपील करते हुए कहा कि हरेला पर्व पर अधिक से अधिक जन सहयोग से वृक्षारोपण करके पौधों को जीवित रखने का संकल्प भी लेना है।
इस अवसर पर प्रशासक फकोट राजेन्द्र सिंह भंडारी,भाजपा जिला पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह खाती,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, मंडल महामंत्री सुनील सिंह चौहान, जोत सिंह असवाल,ईश्वरी विजल्वाण, मानवेंद्र विष्ट उपस्थित रहे। गजा के बाद कैबिनेट मंत्री जखोली (क्वीली) मे धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।