जन्मदिन के दिन 35 वर्षीय युवक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है।
एक युवक की गोली लगने से संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। युवक का आज जन्मदिन भी था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटना ऋषिकेश के श्यामपुर चौकी क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह पिस्तौल से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हादसे का उस समय पता चला जब पंडि़त जी पूजा करवाने के लिए युवक के घर पहुंचे।
जब युवक को कमरे में बुलाने के लिए परिजन गए तो युवक अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ा मिला। जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने पिस्तौल को भी अपने कब्जे में ले लिया।
सूचना पर मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा पुलिस बल के साथ पहुंचे। मृतक का नाम प्रकाश परमार उम्र 35 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी गली नंबर 11 जगत विहार कालोनी, हाट रोड श्यामपुर बताया गया है।
मृतक अविवाहित है तथा ठेकेदारी का कार्य करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
हरिद्वार: सेवा, सुशासन एवं समर्पण के संकल्प के साथ 4 से 30 जुलाई तक मनाया जाएगा ‘सेवा पखवाड़ा’
कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु पुलिस ने किया कांवड़ मेला मार्ग का निरीक्षण
लक्सर- स्टोन क्रेशर पर हमला, पिस्टल से फायरिंग का आरोप,कर्मचारियों से मारपीट