- सत्यम विहार में दिल्ली गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का हरिद्वार पुलिस ने किया भंडाफोड़
- SSP हरिद्वार का संदेश साफ़ है, धर्मनगरी को नहीं होने देंगे दूषित
- देशभर में फैला था गंदे धंधे का जाल, हरिद्वार पुलिस ने किया पर्दाफाश
हरिद्वार: सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर हरिद्वार शहर के विभिन्न होटलों में अवैध देह व्यापार की सूचना को गंभीरता से लेते हुए SSP हरिद्वार के निर्देश पर AHTU टीम द्वारा आज सत्यम विहार, भूपतवाला स्थित दिल्ली गेस्ट हाउस में मारा छापा।
इस छापेमारी के दौरान मौके से 3 महिलाएं और 2 पुरुषों को हिरासत में लिया गया, जबकि मुख्य संचालक गौरव राजपूत निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश मौके से फरार हो गया।
पूछताछ में सामने आया कि गौरव राजपूत ही इस रैकेट का मुख्य सरगना है, जो विभिन्न राज्यों से युवतियों को बुलवाकर देह व्यापार कराता था। बताया गया कि ग्राहकों को भी वह स्वयं फोन के माध्यम से बुलाता था और दिल्ली गेस्ट हाउस को लीज पर लेकर इसे देह व्यापार का अड्डा बना रखा था।
छापेमारी के दौरान मौके से नकद धनराशि व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
यह भी खुलासा हुआ कि गौरव का नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला हुआ है और वह लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय है।
इस संबंध में थाना कोतवाली नगर हरिद्वार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
फरार आरोपी गौरव राजपूत की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ गढ़ भोज कार्यक्रम
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: “गढ़भोज- स्वस्थ उत्तराखंड की ओर एक सशक्त कदम” के संदेश के साथ मनाया, गढ़भोज उत्सव